फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांशीराम ने शोषित समाज के लिए लंबी लड़ाई लड़ी

विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
लखनऊ। कांशीराम ने समाज के शोषित, दलित, पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए एक लंबी लड़ाई लड़कर उनको हर स्तर पर मजबूत किया। यह विचार लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी ने जयंती समारोह में व्यक्त किया।
विज्ञापन


कैसरबाग कार्यालय में सपा की महानगर इकाई की ओर से रविवार सुबह 11 बजे कांशीराम की 92वी जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया। फाखिर ने सपा कार्यकर्ताओं को बहुजन नायक कांशीराम से प्रेरणा लेकर समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया। समारोह की शुरुआत कांशीराम की फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद एक-एक करके पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सचिव जगदीप सिंह यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, प्रदेश महासचिव प्रेमप्रकाश वर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी मीरा वर्धन, उत्तर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन, अभिषेक बाजपेयी सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन महासचिव लखनऊ गौरव सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें