जाम में फंसीं गाड़ियां और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाता क्रेन।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे के कारण कानपुर रोड पर करीब दो घंटे तक भीषण जाम रहा। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने कटी बगिया के पास अचानक ब्रेक लगा दी। इसके कारण उसके पीछे चल रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग गया। इस घटना के कारण लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह करीब 10:30 बजे हुए इस हादसे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन रेंग-रेंग कर निकलने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों ने बंथरा पुलिस को जानकारी दी। बंथरा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क के किनारे कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू हो सका। हादसे में कंटेनर चालक बाल-बाल गच गया।
जाम में फंसीं गाड़ियां और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाता क्रेन।