फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों मिली 36 अफसरों को सुबह चार बजे उठकर सीटी बजाने की सजा

Sat, 18 Jun 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुबह उठकर सीटी बजाएंगे अफसर
विज्ञापन
गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के अभियान में लापरवाही बरतने वाले 36 अफसरों को सुबह जागने की सजा दी गई है। सीडीओ अरुण कुमार ने शुक्रवार सुबह चार बजे इन अफसरों की बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


यह बैठक आधा घंटे तक चलेगी। फिर सभी अपने-अपने चयनित गांवों में जाकर सीटी बजाएंगे और लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक करेंगे।

सीडीओ अरुण कुमार ने कहा कि डीएम ने गंगा किनारे के 36 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 36 जिला स्तरीय अफसरों को अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

अचानक पहुंचकर चेक करेंगे अफसर

लापरवाही पर म‌‌िली सजा
शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में कोई भी अफसर रुचि नहीं दिखा रहा है। यही वजह है कि अभी गिनती के गांव खुले में शौच से मुक्त हो पाए हैं। इनमें भी फालोअप नहीं हो पा रहा है। 

इस स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को सभी चयनित गांवों में एक साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह चार बजे विकास भवन में बैठक होगी। सीडीओ ने कहा कि वह औचक निरीक्षण कर अफसरों की कार्यप्रणाली की पड़ताल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें