गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के अभियान में लापरवाही बरतने वाले 36 अफसरों को सुबह जागने की सजा दी गई है। सीडीओ अरुण कुमार ने शुक्रवार सुबह चार बजे इन अफसरों की बैठक बुलाई है।
यह बैठक आधा घंटे तक चलेगी। फिर सभी अपने-अपने चयनित गांवों में जाकर सीटी बजाएंगे और लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक करेंगे।
सीडीओ अरुण कुमार ने कहा कि डीएम ने गंगा किनारे के 36 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 36 जिला स्तरीय अफसरों को अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी दी गई है।