कानपुर में अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
थाना मोतीपुर पुलिस द्वारा मूल रुप से बिहार के निवासी वर्तमान में परिवार के साथ बहराइच के करमोहना गांव में रह रहे शातिर अपराधी ज्योति प्रकाश सिंह पुत्र चन्द्र दीप सिंह को चोरी की मोटरसाइकिल व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी मोतीपुर जय नारायण शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम के गश्त के दौरान यह संदिग्ध युवक भागने लगा। जिसे पकड़ कर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान इसने कानपुर देहात जनपद में अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती की घटना को स्वीकार कर थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात दर्ज मुकदमा के बारे में जानकारी दी। जिस पर कानपुर की पुलिस से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गयी। उसमें मध्यप्रदेश से एक तांत्रिक के शामिल होने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।