फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मुठभेड़ में शहीद महेश कुमार को बेटे ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 04 Jul 2020 07:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ शहीद महेश कुमार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में मुठभेड़ में शहीद हुए बैसवारा के सपूत सब इंस्पेक्टर महेश यादव की अंत्येष्टि शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव बनपुरवा में हुई। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शहीद को सजल नेत्रों से अंतिम विदाई दी। शवयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोग भारत माता की जय, शहीद महेश यादव अमर रहें... के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन


बनपुरवा गांव गंगा तट पर स्थित है। जिस बागीचे में महेश खेले और बड़े हुए थे, उसी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने गंगा तट पर शहीद महेश यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बड़े बेटे विवेक ने पिता को मुखाग्नि दी।

डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी स्वप्निल ममगाई ने भी शनिवार सुबह बनपुरवा गांव पहुंचकर शहीद एसआई महेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद बनपुरवा के शहीद महेश यादव की शवयात्रा शनिवार सुबह उनके घर से गंगा तट के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी शहीद की अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामअभिलाष, एएसपी नित्यानंद राय, एसडीएम जीतलाल, सीओ इंद्रपाल सिंह, पूर्व मंत्री व सपा नेता सुनील साजन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, रामबहादुर यादव, रामसेवक वर्मा, पारुल वाजपेयी, पूर्व विधायक आशा किशोर, नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू गुप्ता सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गंगा तट पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने शहीद महेश यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद को अंतिम विदाई देने आए लोगों ने भारत माता की जय, महेश यादव अमर रहें... के नारे भी लगाए। बेटे की अर्थी को कंधा देते पिता देवनारायण को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। प्रशासन में अंत्येष्टि को लेकर पहले ही तैयारियां कर रखी थीं। शहीद को बड़े बेटे विवेक ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें