फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खुलेंगे 16 साइबर क्राइम थाने, 7 हजार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

Sat, 04 Jul 2020 06:28 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जल्द ही और 16 साइबर थाने खुलेंगे। इसके लिए शनिवार को शासन ने जनशक्ति आवंटित कर दी। ये थाने मंडल मुख्यालयों पर खुलेंगे। लखनऊ व मेरठ मंडल के नोएडा में पहले से साइबर थाने चल रहे हैं। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 16 नए साइबर थानों के लिए 1717 इंस्पेक्टर, 1717 सब इंस्पेक्टर, 3458 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल और सहायक टीम के रूप में 93 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर और 186 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल दिए जा रहे हैं। सभी 8 जोन मुख्यालय लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, आगरा और मेरठ पर साइबर साइबर सेल टीम बनाई गई है। इसके अलावा जिला स्तर पर भी इसका गठन किया गया है। साइबर थानों के अलावा 149 अन्य थानों पर साइबर सेल टीम का गठन किया गया है। 

अवस्थी ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर पिछले सात महीने में 14,683 शिकायतें आई हैं। इसी तरह डीजीपी मुख्यालय के साइबर क्राइम हेल्पडेस्क पर कुल 56 शिकायतें मिलीं। इनमें से 48 का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री केयर फंड व विभिन्न सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन डिलिवरी में धोखाधड़ी की शिकायतें बढ़ी हैं। साइबर क्राइम थाने स्थापित होने से इन अपराधों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


साइबर क्राइम मुख्यालय अब भी सूना 
साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए कवायद की जा रही है। लेकिन शासन कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है किचार माह से साइबर क्राइम मुख्यालय में कोई भी पूर्णकालिक आईपीएस अधिकारी नहीं है। एसपी से लेकर आईजी तक के चार्ज दूसरे अधिकारियों के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें