फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कांड: लोगों के बयान की तस्दीक कर रही एसआईटी, विकास के करीबियों की संपत्ति की मांगी रिपोर्ट

Sun, 26 Jul 2020 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने के बाद अब एसआईटी ने सामने आई जानकारी की तस्दीक करने के लिए जिलों से रिपोर्ट मांगी है। कई लोगों ने एसआईटी को गैंगस्टर विकास दुबे, उसके परिवारीजनों व गिरोह के लोगों की संपत्ति की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


बताया है कि इन लोगों ने विभिन्न जिलों में जमीन, मकान, दुकान आदि खरीदी है। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा समेत कुछ अन्य जिलों के डीएम और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों को पत्र भेजकर 50 से अधिक लोगों की संपत्तियों और ठेकों के बारे में जानकारी मुहैया कराने को कहा है। 

जिलों से इन सूचनाओं का सत्यापन होने के बाद एसआईटी अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजेगी। इस बीच विकास दुबे और उससे जुड़े कारोबारियों, ठेकेदारों व अन्य की संपत्तियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। विकास दुबे के खिलाफ जिला स्तर पर पुलिस की कार्यवाही और उसके करीबी पुलिस कर्मियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें