पुलिस ने अनुपम की कुंडली खंगाली तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई। उस पर हत्या से लेकर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनुपम के पिता की हत्या कर दी गई थी। इसका बदला लेने के लिए वह अपराध की दुनिया में कूद गया। पिता के हत्यारे को ठिकाने लगाने के बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक वारदात करता चला गया। वह अपने नाम के आगे डॉक्टर भी लिखता है और अधिवक्ता भी।
मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी अनुपम लखनऊ में रहता है। वह बसपा के टिकट पर हरदोई की सवायजपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुका है।
मिले कई मोबाइल फोन व सिमकार्ड
अनुपम के पास से कई मोबाइल फोन व सिमकार्ड बरामद हुए हैं। मोबाइल व सिम दोनों के नए होने की बात सामने आ रही है।
एक ही नंबर की हैं दोनों गाड़ियां
दोनों लग्जरी कारें एक ही नंबर की हैं और एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। पुलिस इसकी जांच पड़ताल करने में लगी है।