जिला उद्यान अधिकारी कानपुर देहात बल्देव प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। उन पर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता के आरोप में कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के निर्देश उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसी को देखते हुए जिला उद्यान अधिकारी कानपुर देहात बल्देव प्रसाद को लापरवाही और वित्तीय अनियमितता जैसे गंभीर आरोपों के चलते निलंबित करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में प्रमुख सचिव उद्यान राजेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।