फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः पीजीआई में वीवीआईपी सुविधा के लिए कनिका का हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्रता का आरोप

Sun, 22 Mar 2020 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लखनऊ समेत कई शहरों के लोगों को करोना वायरस की चपेट में लाने वाली कनिका कपूर ने पीजीआई के स्टाफ से वीवीआईपी सुविधा के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उसने आरोप लगाया कि वार्ड में उन्हें बेहतर सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। 

विज्ञापन


वहीं पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान बताते हैं कि कनिका वीवीआईपी सुविधाओं के लिए स्टाफ  पर दबाव बना रही हैं। आरोप है कि डॉक्टर व स्टाफ  के साथ अभद्रता कर रही हैं। उन्होंने  बताया कि कनिका को पीजीआई में विशेष रूप से भोजन तैयार करके दिया जा रहा है। 

डाइट ग्लूटेन फ्री दिया जा रहा है। साथ ही आइसोलेशन से जुड़ी बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। कमरे के वेंटिंलेशन के लिए हैंडलिंग यूनिट लगी है।

कोरोना संक्रमित गायिका कनिका कपूर के शहर आने के बाद हड़कंप मचा है। कनिका जहां आई थीं, वहां से संबंधित 37 लोगों के सैंपल जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए। केजीएमयू के सूत्रों के मुताबिक अभी छह सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन


बाकी सैंपल की रिपोर्ट आज आएगी। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के भी सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनिका कपूर के संपर्क में आने वाले मुख्य लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए थे। इसके अलावा घर के किचन में काम करने वाली महिला और दूसरे लोगों ने शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कालेज के संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में जाकर अपनी जांच कराई।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कानपुर वाली पार्टी में शहर के कुछ ऐसे भी लोग शामिल थे, जो अपना नाम बताना नहीं चाहते हैं। लेकिन वे यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का टेस्ट कैसे कराया जा सकता है।
विज्ञापन


कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ये लोग परेशान हो गए हैं। ऐसे कई लोगों की तरफ से अमर उजाला कार्यालय फोन करके जानकारी मांगी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें