लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज करवा रहीं गायिका कनिका कपूर की सेहत में सुधार हुआ है। सोमवार शाम उनका चेस्ट इंफेक्शन नियंत्रित नजर आया। अब उन्हें बुखार नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को केजीएमयू में कोरोना वायरस की जांच के दौरान पीलीभीत निवासी एक महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। उसे पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सैंपल नेगेटिव आए हैं । हालांकि, राहत की बात ये है कि 25 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।