फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सिंगर कनिका कपूर ने की प्लाज्मा देने की पेशकश

Mon, 27 Apr 2020 05:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर वापस घर लौटीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा देने की पेशकश की है। इसके लिए उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में संपर्क किया है। डॉक्टरों की टीम सोमवार शाम उनके घर जाएगी।

विज्ञापन


कनिका अपने परिवार के साथ लखनऊ के महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में रहती हैं। इसके पहले सोमवार को ही पुलिस ने कनिका कपूर पर दर्ज एफआईआर के संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस सौंपा। बता दें कि कनिका पर सरोजिनी नगर थाने में लोगों की जान खतरे में डालने सहित कई मामले में चार मामले दर्ज हैं।

मामले के जांच अधिकारी जेपी सिंह का कहना है कि 30 अप्रैल को कनिका का बयान दर्ज किया जाएगा जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेपी सिंह का कहना है कि कनिका पूरी तरह स्वस्थ हैं और जांच में सहयोग कर रही हैं। कनिका ने खुद ही नोटिस रिसीव किया।
विज्ञापन




तीन धाराओं में केस दर्ज
कनिका कपूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से आने के बाद खुद को क्वारंटीन नहीं किया और मुंबई से लेकर लखनऊ और फिर कानपुर में पार्टी करती रहीं। कोरोना संक्रमित होने से उनके साथ ही अन्य लोगों की भी जांच का खतरा उत्पन्न हो गया। हालांकि, उनकी पार्टी में शामिल होने वाले कई लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।

17 मार्च को कनिका में कोरोना के लक्षण मिले थे जिसके बाद 19 मार्च को उनका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। 20 मार्च को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से उनका इलाज चलता रहा। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जहां उन्होंने खुद को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया। अब वह स्वस्थ हैं तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें