फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: नशे में धुत हंगामा कर रहे चाचा ने विरोध करने पर भतीजे का गला रेता, मौत

Mon, 27 Apr 2020 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नशे की हालत में एक व्यक्ति घर में हंगामा कर रहा था। तभी उसके भतीजे ने उसका विरोध किया। गुस्साए चाचा ने भतीजे के गर्दन पर चाकू से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार देर रात परिजन उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी लाश मेडिकल कॉलेज के शव घर में रखी गई है। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलई गांव निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उसका चाचा रविवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। तभी उसके भाई 23 वर्षीय पवन कुमार पुत्र जंग बहादुर ने विरोध किया। इस पर गुस्साए चाचा ने पवन की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ की वार किया। गला कटने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।

परिजनों ने फोन कर एंबुलेंस बुलवाया। एंबुलेंस कर्मी रविवार की रात लगभग 11 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की लाश को मेडिकल कॉलेज के शव घर में रखा गया है।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। मृतक के भाई का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जय नारायण शुक्ला का कहना है कि हत्यारोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सोमवार को सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें