फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश की मां बोलीं, सीएम बड़े बेटे जैसे, उनसे न्याय की उम्मीद

Mon, 21 Oct 2019 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ/सीतापुर
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की मां और पत्नी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कमलेश तिवारी की मां कुसुमा तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को वह अपने बड़े बेटे की तरह मानती हैं। उनसे मांग की थी हमें न्याय मिलना चाहिए और जो दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने हमें न्याय का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद कुसुमा तिवारी ने मीडिया से कहा कि भरोसा मिल गया तो समझो सब कुछ मिल गया। कुसुमा तिवारी ने कहा कि आज से नहीं हम बहुत दिनों से मुख्यमंत्री को अपना बड़ा बेटा मानते हैं। 

वहीं कमलेश की पत्नी किरन तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। किरन ने कहा कि महाराज जी (मुख्यमंत्री) हमारे लिए पहले से पूज्यनीय हैं। 
विज्ञापन


उनके साथ बैठ के बात की बहुत अच्छा लगा। किरन ने कहा कि हमारा कोई और बड़ा सुनने वाला नहीं हैं। मुख्यमंत्री जी सुनेंगे हमारी बात इसीलिए उनसे मिलने हम लोग आए थे। वहीं सीएम से मुलाकात के बाद हिंदू समाज पार्टी के महासचिव राजेश मणि ने दावा किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं।

सीतापुर पहुंचते ही मां पलटीं 

वहीं लखनऊ से सीतापुर पहुंचते ही कुसुमा तिवारी अपने बयान से पलट गईं। सीतापुर में उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर मुख्यमंत्री ने सिर्फ आश्वासन ही दिया है। उन्हें आश्वासन नहीं कार्रवाई चाहिए। उन्होंने एलान किया कि इंसाफ नहीं मिला तो अब तलवार उठाएंगे। हत्यारों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री से आश्वासन ही मिला है। उन्होंने सीएम से मुलाकात को बेनतीजा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें