कमला पसंद पान मसाला फ्लेवर के डायरेक्टर नंद किशोर को 147 करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी (टैक्स) चोरी किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली की सेंट्रल कस्टम एक्साइज इंटेलीजेंस टीम ने लखनऊ में नंद किशोर के आवास पर बुधवार को छापा मारा था।
दिल्ली की सेंट्रल कस्टम एक्साइज इंटेलीजेंस टीम ने लखनऊ के अफसरों के साथ बुधवार सुबह 8 बजे नंद किशोर के तिलकनगर सरिया मिल कम्पाउंड स्थित आवास पहुंची।
इंटेलीजेंस टीम की छापामारी की सूचना पर व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। पर हंगामा नहीं कर पाए। अफसरों ने घर का कोना-कोना तलाशा। इस दौरान जो भी कारोबारी दस्तावेज मिले टीम ने जब्त कर लिए।