केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र
- फोटो : amar ujala
किसी नेता का लड़का जुझारू कार्यकर्ता है और उसे पार्टी टिकट देती है तो यह परिवारवाद नहीं है। परिवारवाद की यह नई परिभाषा दी है केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमी मंत्री कलराज मिश्र ने।
सोमवार को राजधानी में अपने मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत महोत्सव, क्वायर फेस्टिवल के तहत लगायी गयी प्रदर्शनी में पहुंचे कलराज मिश्र ने अनौपचारिक रूप से मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि यह काम केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड का है। इस बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे।