केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने माना कि कोई तो गलती रही होगी जिसकी वजह से भाजपा उपचुनाव हार गई। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें सुधरने का मौका दिया है, हम और सुधार करेंगे।
उपचुनाव में हार से भाजपा हताश व निराश नहीं है। एक चुनाव हार गए तो क्या हुआ, आगे फिर जीतेंगे।
केंद्रीय मंत्री गुरुवार को अपने विभाग की एक कार्यशाला में हिस्सा लेने लखनऊ आए थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, एक चुनाव हारने से पार्टी हताश व निराश बिल्कुल नहीं है। चुनाव में कई चीजें होती हैं। इसकी समीक्षा की जाएगी।