फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना तिवारी ने बतौर ओएसडी नगर निगम में शुरू किया काम, 15 अक्टूबर को दी थी ज्वाइनिंग

Fri, 26 Oct 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कल्पना तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में पुलिस की गोली के शिकार हुए एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने नगर निगम में विशेष कार्याधिकारी पद पर ज्वॉइन कर बृहस्पतिवार से कामकाज भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अभी वह नगर निगम पुस्तकालय और जनसम्पर्क विभाग का काम देख रही हैं। उनको पूर्व जनसम्पर्क अधिकारी नीलम पंत का कमरा आवंटित किया गया है। बीते 11 अक्तूबर को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उनको घर जाकर नगर निगम में ओएसडी पद पर नौकरी का नियुक्ति पद दिया था।

उसके बाद 15 अक्टूबर को उन्होंने नगर निगम जाकर अपनी ज्वॉइनिंग दी थी। जिसके बाद उनको बैठने के लिए कमरा और आने-जाने के लिए गाड़ी भी आवंटित की गई है। कल्पना ने बताया कि नगर आयुक्त ने उनसे कहा है कि आगे चलकर वह उनको और भी जिम्मेदारी देंगे। अभी उनके पास पुस्तकालय और जनसम्पर्क विभाग का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें