फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: द्रव्य की तूफानी पारी से कल्पना फाउंडेशन की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिराज खान मेमोरियल क्रिकेट लीग में शनिवार को द्रव्य कुमार कुशवाहा की विस्फोटक नाबाद 152 रन की पारी की बदौलत कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने चारमीनार क्रिकेट क्लब को दस विकेट से करारी शिकस्त दी। डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चारमीनार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 230 रन बनाए। नीरदेश सिंह ने 93 और हितेन चौहान ने 50 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

कल्पना की ओर से द्रव्य कुमार कुशवाहा ने तीन जबकि कुणाल पाल ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। द्रव्य कुमार कुशवाहा और अंश सिंह ने चारमीनार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। द्रव्य नाबाद 152 और अंश सिंह भी नाबाद 67 रन बनाकर लौटे। दोनों बल्लेबाजों की अविजित साझेदारी के दम पर टीम ने महज 15 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 236 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। द्रव्य को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें