फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामकृष्ण मठ में श्रद्धा, भक्ति के साथ काली पूजा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ में सोमवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ श्रीश्री काली पूजा का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत सुबह पांच बजे मंगल आरती, वैदिक पाठ व प्रार्थना से हुई।
विज्ञापन

मठाध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथनंद जी महाराज ने बताया कि दक्षिणेश्वर मंदिर में श्रीरामकृष्ण का मां काली के प्रति समर्पण ब्रह्म व शक्ति के अभेद स्वरूप को दर्शाता है। इसके बाद मुख्य पूजा रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ चेन्नई के स्वामी सत्यविदानंद जी महाराज ने संपन्न हुई। मठ के स्वामी इष्टकृपानंद तंत्रधारक के रूप में उपस्थित रहे। मां काली की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को बक्कास गांव स्थित मठ के निजी तालाब में किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें