मौलाना कल्बे जव्वाद समर्थक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी के 24 अप्रैल के दौरे का विरोध करेंगे।
रविवार को कल्बे जव्वाद के
आवास पर प्रेस वार्ता में यह बात हुसैनी टाइगर्स के अध्यक्ष शमील शम्सी ने
कही।
पढ़ें- रीता बोलीं, भाजपा का हिस्सा है 'हुसैनी टाइगर
उनका कहना था कि दिल्ली विधायक हसन अहमद ने मौलाना कल्बे जव्वाद के
खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया, इसलिए मौलाना के समर्थकों ने अहमद को पीटा।
उन्होंने दिल्ली में मौलाना जव्वाद का पुतला फूंकने पर अफसोस जताया। कहा
कि इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं होना चाहिए।