फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना कल्बे जवाद का एलान, जिलाधिकारी नहीं अब कमिश्नर के आवास पर होगा मातम

Sat, 13 Jul 2024 04:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

वक्फ कर्बला अब्बास बाग की जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर कोई कार्रवाई न होने से नाराज मौलाना कल्बे जवाद ने रविवार को कमिश्नर के आवास पर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ कर्बला अब्बास बाग की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर लगातार उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्यवाही न होने से नाराज शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर मातम करने का एलान किया। मौलाना शनिवार को इमामबाड़ा गुफरानमआब में छठी मुहर्रम की मजलिस को खिताब कर रहे थे।

विज्ञापन


दरअसल, मौलाना जवाद की ओर से कर्बला की वक्फ जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे पर कोर्ट के स्टे के बावजूद हो रहे निर्माण रोकने के लिये उच्च अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। वहीं, भू माफिया जमीन बेचने तथा निर्माण कार्य जारी होने की खबरों पर मौलाना कल्बे जवाद जब मौके पर पहुंचे तो वहां निर्माण जारी पाया।

मौलाना को मौके पर देख भू माफिया तथा निर्माणकर्ता भड़क गए और मौलाना को घेर कर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू किया तथा मामले को हिन्दू मुस्लिम रूप देने की नाकाम कोशिश की थी। इसकी शिकायत मौलाना कल्बे जवाद ने अधिकारियों से की मगर अब तक कोई कार्रवाई न होने पर से नाराज मौलाना ने डीएम आवास पर मातम करने का एलान किया गया था।
विज्ञापन


मौलाना का आरोप है कि जिलाधिकारी ने अपनी ओर से पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नाराज मौलाना जवाद ने शनिवार को मजलिस के दौरान पुलिस कमिश्नर के आवास पर रविवार 12 बजे मातम करने का एलान किया है। मौलाना ने साफ किया कि हमारा प्रदर्शन सरकार के विरुद्ध नहीं है बल्कि पुलिस प्रशासन के खिलाफ है जो पैसा लेकर अवैध निर्माण करवा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें