विधानसभा चुनाव में शिया समुदाय सपा के अलावा किसी का भी समर्थन कर सकता है। सपा सरकार गुंडागर्दी की पर्याय बनी हुई है। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने यह कहते हुए शनिवार को सपा पर निशाना साधा।
वह शहान-ए-अवध ट्रस्ट की ओर से वक्फ संपत्तियों की बर्बादी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। इस बीच, वक्फ सम्पत्तियों के संरक्षण के लिए जव्वाद के समर्थन में रॉयल फैमिली के लोग भी उतर आए हैं।
मौलाना जव्वाद ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर हुए हमले की निन्दा की और कहा,प्रदेश की सरकारें हमेशा शियों की अनदेखी करती आई हैं, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सपा ने ही अजादारी रोड पर मोहर्रम के दौरान काले झंडे व मजलिसों के बैनर लगाने पर रोक लगाई है। सरकारों की गलत नीतियों से वक्फ संपत्तियों का नुकसान हुआ है।