फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित कला अकादमी का तीन दिवसीय कला रंग महोत्सव 8 फरवरी से, जानिए क्या-क्या होगा खास

विज्ञापन
राज्य ललित कला अकादमी
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी का 60वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसके तहत तीन दिवसीय कला रंग महोत्सव का आगाज कैसरबाग स्थित छतर मंजिल परिसर में दोपहर 2:30 बजे से होगा। पहले दिन प्रदर्शनी के साथ ही कठपुतली कार्यक्रम, नृत्य नाटिका व लोक गायन प्रस्तुतियां होंगी। अकादमी सचिव डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 9 फरवरी को मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ मंत्री तिवारी देशभर के विभिन्न ललित कला विधाओं के लगभग सौ चित्रकारों को पुरस्कृत करेंगे। चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, रेखांकन के इन कलाकारों को सात लाख से अधिक की सम्मान राशि दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में एक शाम शहीदों के नाम काव्य समारोह होगा। 10 फरवरी को लोक गायन, लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

अकादमी में लगा सकेंगे प्रदर्शनी
कई वर्षों से संरक्षण कार्य के चलते बंद ललित कला अकादमी की दो आर्ट गैलरियां मार्च से शुरू हो सकती हैं। अकादमी परिसर की आर्ट गैलरी को कलाकार एक मार्च से प्रदर्शनियों के लिए बुक करा सकेंगे। अकादमी सचिव के मुताबिक जल्द ही गैलरी का किराया घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें