फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बनेगा कैलाश मानसरोवर भवन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 12 Apr 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर भवन लखनऊ में बनाया जाएगा। प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल ने इसके लिए जमीन मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन प्राथमिकता के आधार धर्मार्थ कार्य विभाग को मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता से जुड़े इस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी  जमीन की तलाश में जुट गए हैं। 

कैलाश मानसरोवर भवन के लिए एडीएम प्रशासन अविनाश सिंह ने सदर, सरोजनीनगर व मोहनलालगंज तहसील के एसडीएम को  एक सप्ताह में सरकारी स्वामित्व में उपलब्ध खाली जमीनों का ब्यौरा देने को कहा है।
विज्ञापन


पर्याप्त जमीन वाली तीन जगह चिह्नित कर प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग नवनीत सहगल को भेजी जाएगी। इसमें से भवन निर्माण के लिए स्वीकृत होने वाली जमीन को संबंधित विभाग को हस्तांतरित किए जाने की कार्रवाई जिलाधिकारी स्तर से होगी।  
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर जाने वाले दूरदराज के श्रद्धालुओं के ठहरने और यात्रा संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए कैलाश भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के निर्माण के बाद उन्हें रियायती दर पर ठहरने व भोजन की सुविधा भी विभागीय स्तर पर मुहैया हो सकेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें