फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी के कैफ ने रजत और पृच्छा ने कांस्य जीता

Mon, 15 Dec 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
स्पोर्ट्स काॅलेज प्रांगण में आयोजित चैंपियन​शिप में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में चल रही अंडर-17 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को यूपी ने रजत और कांस्य पदक के साथ खाता खोला। मेजबानों को दोनों ही सफलता पोलवाल्ट स्पर्धा में मिली।
विज्ञापन

पृच्छा पटेल ने बालिका वर्ग में रजत और मो. कैफ ने बालक वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतते में अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। एक स्वर्ण के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

रविवार को आयोजित स्पर्धाओं के बाद मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव उमेश चंद्र, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गुलाबचंद और ओलंपियन व पुलिस अधिकारी जटाशंकर मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाए। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार नाडा एवं वाडा की टीमों ने रविवार को आयोजन स्थल पर लगभग 200 खिलाड़ियों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

परिणाम

बालक वर्ग -

100 मीटर दौड़ : प्रथम - नील समराज आर (तमिलनाडु), द्वितीय - राहुल राज महतो (दिल्ली), तृतीय - अथुल टीएम (केरल)

शॉटपुट : प्रथम - नितेश कुमार (सीबीएसई), द्वितीय - मीत सिंह गिल (सीबीएसई) तृतीय - आदित्य अंकुश जाधव (महाराष्ट्र)

पोल वॉल्ट : प्रथम - रोहित एनएम (तमिलनाडु), द्वितीय - स्टीफेन लाकरा (मध्य प्रदेश), तृतीय -मोहम्मद कैफ (उत्तर प्रदेश)

बालिका वर्ग -

पोल वॉल्ट: प्रथम - कनिष्का श्रीवी (तमिलनाडु), द्वितीय - पृच्छा पटेल (उत्तर प्रदेश), तृतीय - एस. करुणया देवी (तमिलनाडु)

100 मीटर दौड़ : प्रथम - सावरी संदीप कुल (महाराष्ट्र), द्वितीय -कशिश एच (पंजाब), तृतीय -प्रतीक्षा जीवन कुमार (महाराष्ट्र)

शॉटपुट: प्रथम - वर्षा (हरियाणा), द्वितीय - जॉय बैदवान (केवीएस), तृतीय - द्रोणा चौधरी (राजस्थान)

3000 मी. पैदल दौड़ : प्रथम - पूजा लोहार (राजस्थान), द्वितीय -खुशवीर कौर (पंजाब), तृतीय - पूजा (हरियाणा)

आज की स्पर्धाएं

बालक-बालिकाओं के डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, 400मीटर बाधा दौड़, 200 मीटर दौड़, भाला फेंक और 4 गुणे 100 मीटर रिले दौड़ के क्वालिफिकेशन राउंड

बालक वर्ग में त्रिकूद, 110 मीटर बाधा दौड़, भाला फेंक, 800 मीटर दौड़ और 3000 मीटर दौड़ के फाइनल

बालिका वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़, 800 मीटर दौड़, त्रिकूद और 3000 मीटर दौड़ के फाइनल

स्पोर्ट्स काॅलेज प्रांगण में आयोजित चैंपियनशिप में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। 

Next
AU ऐप में पढ़ें