फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कबीरा ने किया सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार

विज्ञापन
भारतोदय संस्था की ओर से राजाजीपुरम स्थित महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय में बुधवार से शुरू हुए
विज्ञापन
लखनऊ। भारतोदय संस्था की ओर से राजाजीपुरम स्थित महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय में बुधवार से शुरू हुए तीन दिवसीय नाट्य समारोह के पहले दिन नाटक कबीरा का मंचन किया गया। जूही कुमारी के निर्देशन में इस नाटक के जरिये सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के सचिव गिरीश चंद मिश्र और मुख्य अतिथि अवधेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। संत कबीरदास के जीवन से प्रेरित इस नाटक की शुरुआत उनके देहांत से होती है। अंतिम संस्कार के लिए उनके हिंदू और मुस्लिम अनुयायियों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। नाटक में दिखाया गया कि कबीर अपनी काया में नहीं बल्कि अपने दोहों, रमनियों और साखियों के माध्यम से समाज को दी गई शिक्षाओं में शामिल हैं। अंत में दर्शकों से कबीर जैसा बनने की अपील के साथ नाटक संपन्न हो जाता है।

मंच पर जूही कुमारी, दीना भारती, अनामिका रावत, उज्ज्वल सिंह, अभय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, अनूप जायसवाल, अतुल, शमीम बागची, राहुल सिंह, मुकुल चौहान, आर्यन साहू, शिवम मिश्रा, अभिषेक कुमार, आशीष, विजय सिंह आदि कलाकारों ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

भारतोदय संस्था की ओर से राजाजीपुरम स्थित महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय में बुधवार से शुरू हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें