फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस काटजू ने सीएम योगी को सुझाए शहरों के नए नाम, कहा-फतेहपुर को करें अमितशाह नगर

Mon, 15 Oct 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जस्टिस मार्कंडेय काटजू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बाबर की औलादों के नामों से मुक्ति के लिए मुरादाबाद का नाम मनकीबातनगर, फैजाबाद का नरेन्द्र मोदीपुर और फतेहपुर का नाम अमित शाह नगर करने कर दिया जाए। उन्होंने कई अन्य नगरों के नए नाम सुझाए हैं।

विज्ञापन


जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने पर सोमवार को अपने फेसबुक पर व्यंगात्मक कमेंट पोस्ट किया। उन्होंने इलाहाबाद का नाम प्रयाग करने के लिए सीएम योगी को बधाई दी। लेकिन कहा कि यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने अन्य नगरों को बाबर की औलादों से नाम से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को उनके नाम बदलने का सुझाव दिया।

कहा कि अलीगढ़ का नाम अश्वथामानगर, आगरा का अगत्स्यनगर, गाजीपुर का गणेशपुर, शाहजहांपुर का सुग्रीवपुर, मुजफ्फरनगर का नाम मुरली मनोहर नगर कर दिया जाए। इसी तरह आजमगढ़ का नाम अलकनंदापुर, हमीरपुर का हस्तिनापुर, लखनऊ का लक्ष्मणपुर, बुलंदशहर का बजरंगबलीपुर, गाजियाबाद का नाम गजेन्द्र नगर या घटोत्कचनगर, फिरोजाबाद का द्रोणाचार्य नगर. फर्रूखाबाद का अंगदपुर, सुल्तानपुर का सरस्वतीनगर और मिर्जापुर का नाम मीराबाई नगर कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें