फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में क्लर्क से जूनियर इंजीनियर बनने वालों का होगा डिमोशन, ये है वजह-

Tue, 05 Dec 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता (जेई) के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिसंख्य बाबू डिमोट किए जाएंगे। जांच में उनके दस्तावेज अमान्य पाए जाने के बाद यह फैसला हुआ है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी व मुख्य अभियंता एचएन पांडेय ने बताया कि निजी संस्थानों से इंजीनियरिंग करने का दावा करने वाले कर्मचारियों का डिप्लोमा अमान्य पाया गया है। अब हर व्यक्ति के दस्तावेज की अलग-अलग जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

2013 में पीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता के 5 फीसदी पद बाबुओं की पदोन्नति से भरे जाने का नियम बना। इसके तहत इंजीनियरिंग का वैध डिप्लोमा करने वाले बाबू इसके पात्र माने गये।
विज्ञापन


इस संशोधन के बाद तमाम बाबुओं ने राजस्थान के एक विश्वविद्यालय समेत कई निजी संस्थानों से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय डिप्लोमा हासिल कर लिया।

सपा सरकार के दौरान इसी डिप्लोमा के आधार पर 122 बाबुओं को जेई बना दिया गया। जबकि नियुक्ति से पहले डिप्लोमा का सक्षम संवैधानिक संस्था से सत्यापन करवाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

दूरस्थ शिक्षा से इंजीनियरिंग अमान्य : यूजीसी

- फोटो : डेमो
इस मामले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राय मांगी गई, तो उसका कहना था कि किसी भी दूरस्थ शिक्षा केंद्र के माध्यम से ली गई इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा अमान्य है। इसके बाद ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) और डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) ने भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से लिए गए डिप्लोमा अमान्य करार दिया।

मुख्य अभियंता पांडेय ने बताया कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि प्रमोशन पाने वाले कितने बाबू डिमोट किए जाएंगे। क्योंकि अब सभी के दस्तावेजों की अलग-अलग जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें