फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: साइकिल से अदालत पहुंचे जिला न्यायाधीश समेत न्यायिक अधिकारी, ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 30 May 2026 10:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में जिला न्यायाधीश समेत न्यायिक अधिकारी साइकिल से अदालत पहुंचे। उन्होंने ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हर शनिवार को साइकिल या ई-रिक्शा से न्यायालय पहुंचने का संकल्प लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
साइकिल से अदालत पहुंचे जिला न्यायाधीश समेत न्यायिक अधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और वर्तमान पेट्रोल संकट के प्रति जन जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को राजधानी लखनऊ के न्यायिक अधिकारियों ने साइकिल से न्यायालय पहुंचकर अनूठा संदेश दिया।

विज्ञापन


जिला न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में सभी न्यायिक अधिकारी सुबह डालीबाग स्थित सेशंस हाउस से साइकिल से न्यायालय के लिए रवाना हुए। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान मुख्य न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय अरुण भंसाली के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। 

इसका शुभारंभ 22 मई को प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया था। जागरुकता फैलाने और संदेश देने के लिए जिला न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व 09 बजे उनके डालीबाग स्थित आवास-सेशंस हउस से सुबह 09 बजे सभी न्यायिक अधिकारी साइकिल से न्यायालय के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारियों ने प्रत्येक शनिवार को साइकिल से न्यायालय जाने का संकल्प भी लिया। जिला न्यायाधीश मलखान सिंह ने कहा कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जो न्यायिक अधिकारी साइकिल नहीं चला सकते, वे ई-रिक्शा से न्यायालय पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें