फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ क्लब में कुर्ता-पजामा पहनकर जाने से रोका, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौली के एक न्यायिक अधिकारी को बृहस्पतिवार को लखनऊ गोल्फ क्लब में जाने से इसलिए रोक दिया गया क्योंकि वे कुर्ता-पाजामा पहने थे।

विज्ञापन


चंदौली के एक न्यायिक अधिकारी को बृहस्पतिवार को लखनऊ गोल्फ क्लब में जाने से इसलिए रोक दिया गया क्योंकि वे कुर्ता-पाजामा पहने थे। न्यायिक अधिकारी ने विरोध किया तो रिसेप्शन पर बैठे युवक ने ड्रेस कोड का हवाला दिया। इस पर न्यायिक अधिकारी बाहर चले गए। इस बीच, सोशल मीडिया पर गोल्फ क्लब में हंगामा होने का मैसेज वायरल हो गया।

क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्लब में कोई हंगामा नहीं हुआ। न्यायिक अधिकारी ने पुलिस से किसी तरह की शिकायत भी नहीं की है।
विज्ञापन


न्यायिक अधिकारी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि वे अपने बेटे के कोच के साथ डिनर करने पहुंचे थे। गेट से भीतर पहुंचे तो रिसेप्शन पर बैठे युवक ने उन्हें रोक लिया। वजह पूछने पर बताया कि क्लब में ड्रेस कोड लागू है। कुर्ता-पाजामा में उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा सकता। न्यायिक अधिकारी ने विरोध किया तो रिसेप्शनिस्ट ने नोटिस बोर्ड की तरफ इशारा कर दिया। नोटिस बोर्ड देखकर न्यायिक अधिकारी क्लब से बाहर आ गए।

Trending Videos
विज्ञापन

पीएम भी तो कुर्ता-पाजामा पहनते हैं

रिसेप्शनिस्ट के रोकने पर न्यायिक अधिकारी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भी कुर्ता-पाजामा पहनते हैं। अगर वे क्लब आते हैं तो क्या उन्हें भी इसी तरह रोक दिया जाएगा। इस पर रिसेप्शनिस्ट ने कोई जवाब नहीं दिया। न्यायिक अधिकारी ने कहा- आज पहली बार अपने देश में कुर्ता-पाजामा पहनने पर लज्जा हुई।

ड्रेस कोड के पालन पर ही एंट्री
लखनऊ गोल्फ क्लब के सचिव रजनीश चोपड़ा का कहना है, ‘हमारे क्लब का ड्रेस कोड है, जिसके साथ ही एंट्री मिलती है। यहां पर क्लब के सदस्यों को ही खाने आदि की सुविधाएं दी जाती है। अगर ऐसा कुछ हुआ भी है तो क्लब के नजरिए से कुछ भी गलत नहीं है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें