प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति जूबिन इरानी समेत कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों की सियासी पारी का भविष्य ये नतीजे तय कर देंगे। जीत में वोटों के मार्जिन से उनकी लोकप्रियता का पैमाना भी तय होगा।
लोकसभा चुनाव का मंगलवार को नतीजा आने के साथ ही यूपी में चुनाव लड़ रहे कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति जूबिन इरानी समेत कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों की सियासी पारी का भविष्य ये नतीजे तय कर देंगे। जीत में वोटों के मार्जिन से उनकी लोकप्रियता का पैमाना भी तय होगा।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, राहुल गांधी रायबरेली, स्मृति जूबिन इरानी अमेठी, मेनका गांधी सुल्तानपुर, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली, अखिलेश यादव कन्नौज, डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पंकज चौधरी महराजगंज, कौशल किशोर मोहनलालगंज, बीएल वर्मा जालौन, एसपी सिंह बघेल आगरा, अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी सरकार के मंत्रियों में जयवीर सिंह मैनपुरी से, जितिन प्रसाद पीलीभीत, अनूप वाल्मीकि हाथरस और दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से चुनाव मैदान में हैं।
फिरोजाबाद, बदायूं और आजमगढ़ के नतीजे भी सुर्खियां बटोरेंगे, क्योंकि यहां अखिलेश यादव के परिवार के करीबी सदस्य मैदान में हैं। साथ ही गाजीपुर सीट का नतीजा भी देखने लायक होगा। इस सीट पर माफिया मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी सपा के टिकट पर मैदान में हैं। कैसरगंज को भी इस फेहरिस्त में शामिल किया जा सकता है क्योंकि सांसद बृजभूषण का टिकट कटने के बाद उनके बेटे करण भूषण चुनाव लड़ रहे हैँ।