फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्रकार व साहित्यकार पारस अमरोही का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पत्रकार व साहित्यकार पारस अमरोही का 70 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। रविवार को बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर शहर के कई पत्रकार, साहित्यकार व अन्य लोग मौजूद रहे। मुखाग्नि उनके पुत्र साकेत ने दी।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार, पारस अमरोही पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका कई अस्पतालों में इलाज भी चला। उन्हें किडनी से संबंधित समस्या के अलावा कई और दिक्कतें थीं। अमरोहा के मूल निवासी पारस अमरोही का मूल नाम ओम प्रकाश शर्मा था। उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता की। कई अखबारों में काम किया और बाद में लखनऊ चले आए। यहां वे गोमतीनगर में रह रहे थे। दिल्ली और मेरठ के समाचारपत्रों में भी काम किया। वर्तमान में वह कृषि संबंधी एक समाचार पोर्टल चला रहे थे। इसके साथ ही वे साहित्य में भी सक्रिय रहे और लेखन से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें