लखनऊ। बिजली उपकेंद्रों पर काम करने वाले संविदा कर्मचारी यदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल में लापरवाही करेंगे तो उनकी नौकरी चली जाएगी। सोमवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक तकनीकी हरीश बंसल और लखनऊ सेंट्रल के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल संविदाकर्मियों को ट्रेनिंग
देंगे।
सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक राजभवन उपकेंद्र पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण में अधिकारी बताएंगे कि किस उपकरण के कहां पर इस्तेमाल करने से जान जोखिम में नहीं पड़ेगी। इस नसीहत पर अमल नहीं करने वालों को तीन बार चेतावनी दी जाएगी। चौथी बार गलती करने पर नौकरी से निकाल दिए जाएगा। इस दौरान रोजाना निगरानी की जाएगी कि संविदा कर्मचारी सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं।