फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से लगा 1.60 लाख युवा उम्मीदों को झटका

Sat, 21 Jun 2014 03:02 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के शुक्रवार को पेश हुए बजट से लखनऊ के करीब एक लाख साठ हजार युवाओं की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन


कन्या विद्याधन के लिए 10 हजार, बेरोजगारी भत्ते के लिए 25 हजार और लैपटॉप के लिए आस लगाए सवा लाख युवाओं को योजनाएं बंद होने से गहरी निराशा हुई।

वोटरों को लुभाने के लिए शुरू की गई इन योजनाओं का कोई असर हाल में ही हुए लोकसभा चुनाव में नहीं दिखाई दिया।

ऐसे में प्रदेश सरकार ने लाभदायी योजनाओं को बंद करके अपना ध्यान विकास योजनाओं पर केंद्रित करने का फैसला किया है।

इन्हीं योजनाओं से प्रदेश में मिली जीत

2012 विधानसभा चुनाव से पहले सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 12वीं पास सभी युवाओं को निशुल्क लैपटॉप देने के साथ ही दसवीं पास बेरोजगारों को एक हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी।

विधानसभा चुनाव के दौरान इसका असर भी दिखाई दिया। नतीजा यह निकला कि प्रदेश में सपा सरकार बहुमत में आ गई।

लखनऊ में इस समय 20,600 अभ्यर्थियों को बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर 4,100 अभ्यर्थी अभी भी ऐसे बचे हुए जिन्होंने सारी शर्तें पूरी कर ली थीं लेकिन अंतिम तिथि समाप्त होने के कारण ये आवेदन नहीं कर पाए थे।

पंजीकरण के बाद भी भत्ता नहीं

बेरोजगारी भत्ते के लिए मार्च 2013 के बाद से अब तक कई हजार अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारी भत्ते की आस में अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इसके बावजूद सरकार ने नए पंजीकृत बेरोजगारों को योजना में शामिल नहीं किया।

सपा सरकार ने 35 हजार रुपये सालाना आय तक वाले परिवार की 12वीं पास बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए एकमुश्त सहायता के तौर पर 20 हजार रुपये देने की योजना शुरू की थी।

वर्ष 2012 और 2013 में योजना के तहत छात्राओं को सहायता राशि दी गई। वर्ष 2014 में भी खराब आर्थिक स्थिति वाली छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना के तहत मदद मिलने की उम्मीद थी। लेकिन योजना बंद होने से इनकी उम्मीदों को झटका लग गया है।

2012 में पास हुए युवाओं को लैपटॉप

सबसे बुरा हाल लैपटॉप की आस लगाने वाले युवाओं का है। सपा के चुनावी घोषणापत्र के अनुसार 12वीं पास सभी युवाओं को लैपटॉप मिलना था।

वर्ष 2012 में पास हुए 46 हजार युवाओं को तो 2013 और 2014 तक लैपटॉप मिल गया।

इसके बाद वर्ष 2013 और 2014 में  पास हुए सवा लाख युवाओं को उम्मीद थी कि उन्हें भी लैपटॉप मिलेगा पर सरकार ने योजना बंद करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

ये है योजनाओं की स्थिति

कन्या विद्याधन में वर्ष 2013 की स्थिति
वर्ग--लक्ष्य--आवेदन
सामान्य--2024--1764
ओबीसी--2239--3399

अल्पसंख्यक--1634--2612
एससी--3887--2524
कुल--11,784--10,299

बेरोजगारी भत्ता
लखनऊ में लाभार्थी--20,600
पंजीकरण के बाद अंतिम तिथि के बाद फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थी--4,100

लैपटॉप
लाभार्थीट--46 हजार
वर्ष 2013 और 2014 में 12वीं पास स्टूडेंट्स-1,25,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें