यूपी के मंत्री संजय निषाद और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। संजय निषाद ने कहा कि हमें एनडीए में सीट नहीं बल्कि जीत चाहिए। निषाद समाज को हक चाहिए। बसपा-सपा ने आरक्षण के मुद्दे को लटकाए रखा। हम देश और समाज के हित में सीटों की दावेदारी नहीं करते हैं।