फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 634 निकायों में बंपर भर्तियां करेगी सरकार

Fri, 02 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार निकायों में तकनीकी संवर्ग के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने इसके लिए निकायवार पदों का ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशक अजय दीप सिंह ने नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजकर रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है।
उन्होंने कहा है कि निकाय इसे जल्द उपलब्ध करा दें जिससे कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए शासन स्तर से अनुमति लेकर आगे की कार्यवाही शुरू करने संबंधी निर्देश दिए जा सके।

प्रदेश में मौजूदा समय 634 निकाय हैं। इसमें 14 नगर निगम, 193 पालिका परिषद और 427 नगर पंचायतें हैं।
विज्ञापन

निदेशालय को दिए गए आदेश

स्थानीय निकाय निदेशालय ने निकायों को पूर्व में रिक्त तकनीकी पदों पर भर्ती करते हुए इसकी सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

इसके बाद भी अधिकतर निकायों ने इसकी सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। निदेशक ने निकाय अधिकारियों को पत्र भेजकर पूछा कि उनके यहां पूर्व में दिए गए निर्देश के आधार पर कितने पद भर गए हैं और अभी कितने खाली हैं।

इसके लिए निकायवार सूचना यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए, जिससे रिक्त पदों को भरने के संबंध में शासन से नए सिरे से अनुमति प्राप्त कर निकायों को निर्देश दिया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें