फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें, यूपी पावर कारपोरेशन में बड़ी भर्ती

Fri, 29 Aug 2014 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन 2211 टेक्नीशियन ग्रेड टू के कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा 148 लेखा संवर्ग की भी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। कॉपोर्रेशन के निदेशक (कार्मिक) राधे मोहन ने यह जानकारी उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों को गुरुवार वार्ता के दौरान दी।

संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुहैल आबिद ने बताया कि निदेशक ने कर्मचारी प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वाहन, चिकित्सा, धुलाई भत्ता बढ़ाने के लिए निदेशक मंडल में प्रस्ताव ले जाएंगे।
विज्ञापन

वेतनमान पर भी होगा विचार

उन्होंने वेतनमान, एसीपी की मांग एवं विसंगतियों अगली बैठक में विचार करने का भी भरोसा दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि कर्मियों के पदनाम परिवर्तन का फैसला निदेशक मंडल की बैठक के बाद लिया जाएगा। वार्ता में कॉर्पोरेशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अलावा संगठन अध्यक्ष एसवीपी सिंह एवं कोषाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव भी शामिल हुए।

यूपी में इन दिनों जॉब्स का मेला लगा हुआ है। सरकार युवाओं और बेरोजगारों को खुश करने व तमाम विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। देखना ये है क्या ये महज चुनावी गणित है, या फिर वाकई युवाओं को इससे फायदा पहुंच पाएगा।

शिक्षकों भी होनी है बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने पहले से विज्ञापित शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के पदों की परीक्षा के लिए पहल करने के साथ नए पदों की घोषणा की दिशा में कदम उठाया है।

चयन बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव ने प्रदेश भर के इंटर कॉलेजों में 2013 के बाद खाली हुए पदों का विवरण जिला विद्यालय निरीक्षकों से भेजने को कहा है। 2013 में शिक्षक पदों के विज्ञापन के बाद अब तक लगभग पांच हजार शिक्षकों, प्रधानाचार्यों के पद खाली हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों से माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2014, 2015 एवं 2016 तक खाली होने वाले पदों का विवरण तलब किया है। बोर्ड की ओर से यह पहल शिक्षक भर्ती में होने वाली देरी को ध्यान में रखकर किया गया है।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. परशुराम पाल का कहना है कि 2011 एवं 2013 में विज्ञापित पदों को भरने के लिए आने वाली रुकावट को दूर करके उनकी परीक्षा कराने के लिए शासन से बात की जा रही है।
विज्ञापन

6645 माध्यमिक शिक्षकों की भी भर्ती

माध्यमिक शिक्षा कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में जल्द ही एलटी ग्रेड के़ छह हजार छह सौ पैंतालीस शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

इस संबंध में शासन स्तर पर पूरा खाका खींच लिया गया है। जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा। बुधवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। पूरे प्रदेश में 3964 महिला व 2681 पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें