यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए वेतनमान पे बैण्ड (5200-20200) व ग्रेड पे (2400) के करीब 1800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस पद पर दिसंबर से आवेदनपत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑन लाइन होगी।
इस पद के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक शास्त्र और गणित विषयों में इंटरमीडिएट परीक्षा एवं भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्रीडेटेड इन कंप्यूटर एंड कम्यूनिकेशन (डीओईएसीसी)/(एनआईईएलआईटी) द्वारा कंप्यूटर में ‘ओ’ लेवेल की परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से कंप्यूटर अभियंत्रण, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण में डिप्लोमा या समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता होनी जरूरी है। आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।