फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में कंडक्टर के 1,690 पद खाली

Sun, 15 Jun 2014 11:04 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी रोडवेज में 1,690 कंडक्टरों की भर्ती होने जा रही है।
विज्ञापन


भर्ती निगम के नियमित पदों पर होगी। चयन की प्रक्रिया जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। निगम मुख्यालय में भर्ती के मापदंड तय हो चुके हैं जिसका आदेश जल्द ही जारी होगा।

मायावती सरकार में चार साल पहले कंडक्टरों के 2,600 पद स्वीकृत हुए थे। उस समय भर्ती नहीं की जा सकी थी। अब इनमें से 910 पद संविदा कंडक्टरों एवं अप्रेंटिस करने वाले को आरक्षित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बचे 1,690 पदों पर जुलाई के पहले हफ्ते से क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर से कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
Trending Videos

शैक्षिक योग्यता है इंटरमीडिएट

इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले आवेदकों का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में सफल आवेदकों की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नियुक्ति करेंगे।

प्रबंध निदेशक की तरफ से चार दिन के भीतर भर्ती का आदेश एवं मापदंड सर्कुलर क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजा जाएगा। कौन क्षेत्रीय प्रबंधक कितने पदों पर भर्ती करेगा उसका उल्लेख आदेश में होगा।

भर्ती समिति के अध्यक्ष क्षेत्रीय प्रबंधक
परिवहन निगम के 20 परिक्षेत्र में कंडक्टरों की भर्ती के लिए जो चयन समिति बनेगी उसके अध्यक्ष क्षेत्रीय प्रबंधक होंगे। इसमें एक-एक वरिष्ठ सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारी बतौर सदस्य नामित होंगे।
विज्ञापन

910 पदों पर जल्दी फैसला

प्रबंध निदेशक के मुताबिक संविदा कंडक्टरों एवं अप्रेंटिसों के लिए आरक्षित 910 पदों पर नियमित कंडक्टरों  की भर्ती पर भी जल्दी फैसला होगा। दरअसल संविदा कर्मियों की भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इस सिलसिले में संविदा कर्मियों से प्रकरण को वापस लेने पर बातचीत चल रही है। प्रकरण वापस होने के बाद वरिष्ठता के आधार पर संविदा एवं अप्रेंटिस धारकों की भर्ती की जाएगी।

परिवहन निगम में लंबे अरसे से खाली चल रहे नियमित कंडक्टरों के पदों पर जुलाई से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को शीघ्र भर्ती करने का आदेश जारी होगा। कंडक्टरों का चयन क्षेत्रीय प्रबंधकों की अगुवाई में चयन समिति करेगी।
- मुकेश कुमार मेश्राम, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें