फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नई तहसीलें सृजित अब मिलेंगी नौकरियां!

Thu, 02 Oct 2014 12:48 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने श्रावस्ती जिले की जमुनहा सहित 11 नव सृजित तहसीलों के लिए जरूरी 209 पदों का सृजन कर दिया है। तीन अन्य नई तहसीलों के लिए पद सृजन की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले दो साल के बीच 14 तहसीलों का सृजन किया। इन नई तहसीलों में अधिकारियों व कर्मचारियों के पदों का सृजन न होने की वजह से उधार के स्टाफ से काम चलाया जा रहा है।

राजस्व विभाग ने इनमें से 11 तहसीलों में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सहित 19-19 नए पदों का सृजन कर दिया है। हर नई तहसील में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, आशुलिपिक, राजस्व निरीक्षक के एक-एक पद तथा वरिष्ठ सहायक व कनिष्ठ सहायक के चार-चार पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा हर तहसील में दो-दो वाहन चालक, तीन-तीन चपरासी व एक-एक चौकीदार व जमादार के पद सृजित किए गए हैं। वाहन चालक, चपरासी, चौकीदार व जमादार के पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। राजस्व विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नई तहसीलों में पदों के सृजन से वहां स्थायी अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

तीन तहसीलों के सृजन की कार्रवाई तेज

राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य नवसृजित तहसीलों, उन्नाव की बांगरमऊ, कुशीनगर में कप्तानगंज और खड्डा के लिए भी पदों के सृजन की कार्यवाही तेजी से चल रही है।

तहसील--जिला
किशनी--मैनपुरी
मानिकपुर--चित्रकूट
जमुनहा--श्रावस्ती
राजापुर--चित्रकूट

पैलानी--बांदा
महोली--सीतापुर
मितौली--लखीमपुर खीरी

राजा का तालाब--वाराणसी
ताखा--इटावा
अजीतमल--औरैया
लोनी--गाजियाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें