फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: लखनऊ मेट्रों में जल्द मिलेगी नौकरी

Tue, 15 Jul 2014 11:35 AM IST
रिषी मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल परियोजना में निदेशकों के नीचे के पदों पर की जाने वाली भर्तियों की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इसको लेकर नीति बनाने का काम तेजी से लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) कर रहा है।

करीब 20 पदों पर भर्ती की जानी है, ऐसे में कितने पदों पर अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति और कितने पर नई नियुक्ति की जानी है।

इस संबंध में एलएमआरसी की अगली बोर्ड बैठक में फैसला किया जाएगा। एलएमआरसी में रोज के कार्यों के लिए आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति के संबंध में ई. श्रीधरन ने परामर्श दिया था।

निदेशकों का होगा साक्षात्कार

इस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा चुका है। इस संबंध में प्रस्ताव को अगली बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है।

इससे पहले एक टेक्नोक्रेट एमडी और चार निदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

23 और 24 जुलाई को ई. श्रीधरन लखनऊ में होंगे। इस दौरान वे एमडी और निदेशकों का साक्षात्कार भी लेंगे।

इसके बाद अब नई भर्ती के संबंध में नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। निदेशकों के नीचे के पदों पर भर्ती को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है।

गोमती नगर में बन सकता है मेट्रो का आफिस

मेट्रो के नए ऑफिस के लिए एलडीए और आवास विकास परिषद को एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल ने पत्र लिखा है।

इसमें नई बिल्डिंग में दो फ्लोर देने या फिर परिषद से वृंदावन कॉलोनी में कार्यालय में जगह देने की मांग की गई है।

एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल का कहना है कि उनका मानना है कि शहर के बीच में होने से गोमती नगर में एलडीए की नई बिल्डिंग अच्छी रहेगी। इसके दो फ्लोर में हमारे कार्यालय का काम बन जाएगा।

विज्ञापन

बनेगा मिनी स्टेडियम

एलडीए पीएसी में अपार्टमेंट बनाने के लिए राजी है। इस संबंध में एलएमआरसी को प्राधिकरण की ओर से जानकारी दे दी गई है।

एलएमआरसी ने 32वीं वाहिनी पीएसी में अपार्टमेंट बैरकों को लेकर जो डिजाइनिंग की है। उसको अनुमोदन के लिए पीएसी को भेज दिया है।

राजीव अग्रवाल ने बताया कि 32वीं वाहिनी पीएसी में एक मिनी स्टेडियम बनाएंगे। इसके अलावा इमरजेंसी को देखते हुए यहां हैलीपैड की सुविधा भी एलएमआरसी देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें