फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो आने से पहले मेट्रो में आई ढेरों जॉब,आपने किया आवेदन?

Thu, 28 May 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में असिसिटेंट जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और सिग्नलिंग), एकाउंट और अन्य करीब 80 पदों के लिए आवेदन 21 जून तक होंगे।
विज्ञापन


ये परीक्षाएं ऑनलाइन अलग अलग केंद्रों पर एक साथ होंगी। परीक्षार्थियों एलएमआरसी के निदेशक एके रस्तोगी ने बताया कि, हाल ही में एलएमआरसी की ओर से विज्ञापन कर के आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है।

परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बहुत ही निष्पक्षता के साथ परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मेरठ, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और आगरा में ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरे राज्यों के आवेदकों को भी मिलेगा मौका

इनमें यूपी डोमेसाइल वाले परीक्षार्थियों को विशेष वरीयता दी जाएगी। सबसे पहले मेरिट यूपी डोमेसाइल वाले परीक्षार्थी के लिए बनेगी।

इसके बाद में अन्य राज्यों को तरजीह मिलेगी। उन्होंने बताया कि, अलग अलग शहरों में परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर से भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।

इस समय लखनऊ मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। शहर में मेट्रो रेल परियोजना के लिए मदर डिपो का सिविल निर्माण शुरू हो गया है। सरोजनीनगर के 32वीं वाहिनी पीएसी के परिसर में इस काम की शुरूआत हुई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया करीब तीन महीने पहले एलएमआरसी ने की थी। 150 करोड़ रुपये से डिपो बनाने का प्रस्ताव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें