मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में कर्मचारियों की कमी से होने वाली दिक्कतें पर चर्चा हुई थी। इसमें सहमति बनी थी कि चयन वर्ष 2017-18 के साथ ही 2018-19 में रिक्त होने वाले पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसी आधार पर वाणिज्यकर विभाग में रिक्त पदों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
इन पदों पर होनी है भर्ती
जिन पदों पर भर्ती के लिए फिलहाल अधियाचन भेजा जाना है, उनमें लिपिकीय संवर्ग के वैयक्तिक सहायक ग्रेड 1 व 2, आशुलिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड- ए व बी के अलावा वाहन चालकों के विशेष ग्रेड और ग्रेड-1, 2, 3 व 4 के पद शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि जोनवार रिक्त होने वाले पदों की सूचना मिलने के बाद जल्द ही सीधी भर्ती वाले पदों के लिए अधियाचन भेज दिया जाएगा।