फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 40 वर्ष आयु वर्ग वालों को भी नौकरी का मौका, आईटीआई में आज लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। हाईस्कूल के साथ आईटीआई पास हैं, लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से नौकरी नहीं मिली है तो ऐसे लोगों के लिए भी नौकरी पाने का मौका है। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में (आईटीआई) परिसर में शनिवार को प्रस्तावित रोजगार मेले में 40 साल तक उम्र वाले भी आवेदन कर सकेंगे।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि परिसर में शनिवार को रोजगार मेले में नौ कंपनियां शामिल हो रही हैं। इनमें से कुछ कंपनियों की ओर से रोजगार मेले में उम्र की छूट दी गई है। 18 से 40 साल आयु वर्ग के बेरोजगार जिनके पास आईटीआई व अन्य की शैक्षिक योग्यता है, वे रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


प्रतिभागी कंपनियां करीब 1100 पदों पर भर्ती करेंगी। इन कंपनियों ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक शैक्षिक योग्यता निर्धारित की है। इसके अलावा कॉमर्स से स्नातक, कंप्यूटर प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थी भी रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि कंपनियों में ट्रेनी, अप्रेंटिसशिप, कॉल सेंटर, ईवी टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर नियुक्ति होगी। शैक्षिक योग्यता व अनुभव के आधार पर 12 से 28 हजार रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, पीएफ व मेडिकल की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


ये कंपनियां होंगी शामिल
प्लेसमेंट अधिकारी के मुताबिक, रोजगार मेले में टाटा मोटर्स कंपनी लखनऊ व पंतनगर प्लांट के लिए भर्ती करेगी। वी, विन लिमिटेड, सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड, स्व प्रा. लि., मिंडा लि., वेलराइज, इंजी., जेएनएस कंपनी, एजिस फिडरेल लाइफ इंश्योरेंस व अडाज प्रा. लि. कंपनी शामिल होगी। इन कंपनियों की ओर से लखनऊ के अलावा, गुजरात, नोएडा, राजस्थान व हरियाणा के लिए भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें