फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेला आज व कल

Wed, 11 Jun 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रोजगार मेला आज व कल
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 11 और 12 जून को रोजगार मेला लगेगा। एमआरएफ और सैमसंग कंपनी की ओर से 270 पदों के लिए युवाओं से साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि एमआरएफ टायर कंपनी गुजरात और हैदराबाद प्लांट के लिए रोजगार मेला लगा रही है। यहां हाईस्कूल और आईटीआई पास विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। ट्रेनी के 200 पदों पर चयन होने पर 18 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। साथ ही दोपहर का खाना, यातायात और यूनिफार्म की सुविधा मिलेगी। रोजगार मेले में केवल पुरुष ही शामिल हो सकते हैं।

इसी तरह 12 जून को सैमसंग कंपनी की ओर से नोएडा के लिए अप्रेंटिसशिप के 70 पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इनमें भी आईटीआई पास विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। चयन होने पर 16 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि व निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रोजगार मेले शैक्षिक योग्यता के साथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें