सूर्या इंजीनियरिंग कॉलेज मोहनलालगंज 8 से 10 मार्च तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल शामिल होने के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल sevayojan.up.nic.in पंजीयन कराना अनिवार्य है।
मेले में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक कंपनियां आईटी, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल, हॉस्पिटालिटी, इंश्योरेंस, सिक्योरिटी और सर्विस सेक्टरों में छह हजार से अधिक नौकरियां देंगी।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय का मॉडल कॅरिअर सेंटर व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ संयुक्त रूप से इस मेले का आयोजन कर रहा है।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मेले में लखनऊ, कानपुर और फैजाबाद मंडल के बेरोजगार युवा भाग ले सकेंगे। 8 मार्च को रोजगार मेले में सिर्फ युवतियां और 9 व 10 मार्च को सभी हिस्सा ले सकेंगे।