फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आज बड़े स्तर पर लगेगा रोजगार मेला, 128 कंपनियां 27,683 पदों के लिए करेंगी चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित आईटीआई में 30 जून को वृहद रोजगार मेला लगेगा। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत आईटीआई, कौशल विकास मिशन लखनऊ मंडल और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से लग रहे इस रोजगार मेले में 128 कंपनियां चयन करेंगी।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें कंपनियां 27,683 पदों पर चयन करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 से 25 हजार रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो प्रति बायोडाटा, शैक्षिक व तकनीकी योग्यता की छायाप्रति, आधार कार्ड की कॉपी लेकर पहुंचना होगा। आईटीआई के ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खां ने बताया कि आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण के साथ कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। वहीं, हाईस्कूल व इंटर पास छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 0522-7118462 नंबर पर संपर्क करें। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें