फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज आईटीआई में रोजगार मेला कल

विज्ञापन
अलीगंज आईटीआई में रोजगार मेला कल
विज्ञापन
लखनऊ। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और फ्रेशर्स के लिए 23 जून को रोजगार पाने का बड़ा अवसर होगा। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां बैंकिंग, कॉर्पोरेट और तकनीकी क्षेत्र की पांच कंपनियां 350 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी।
विज्ञापन

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसमें इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 21 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा भोजन, मेडिकल सुविधा और ड्रेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें